England players in IPL news | Jos Buttler ने प्लेऑफ से पहले छोड़ा IPL 2024

IPL 2024 England players newsआईपीएल 2024 का कारवां धीरे-धीरे प्ले ऑफ की ओर बढ़ रहा है आईपीएल 2024 की सभी टीमें Top 4 में आने के लिए अपना दम- खम दिखा रही है।

England player leaving IPL 2024

England players in IPL news | Jos Buttler ने प्लेऑफ से पहले छोड़ा IPL 2024 ,

Also read : Best Fantasy App in INDIA 

आईपीएल 2024 में कई टीमें मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है और यह इसलिए है क्योंकि IPL 2024 में खेलने वाले इंग्लैंड के ज्यादातर खिलाड़ी अपने स्वदेश लौट गए हैं और ऐसा इसलिए हुआ है कि इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान के खिलाफ 4 मैचों की T20 सीरीज 22 मई 2024 से खेलेगी इस लिहाज से इंग्लैंड के लगभग 7 से 8 खिलाड़ियों ने IPL 2024 छोड़ दिया है और अपने देश इंग्लैंड लौट गए हैं।

पाकिस्तान से 4 मैचों की T20 सीरीज के बाद T20 वर्ल्ड कप 2024 शुरू हो जाएगा इस लिहाज़ से यह सीरीज इंग्लैंड के लिए काफी महत्वपूर्ण होने वाली है।

Jos Buttler ने छोड़ा आईपीएल

आईपीएल 2024 से इंग्लैंड टीम के खिलाड़ियों के जाने से सबसे ज्यादा नुकसान राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी टीम का होगा क्योंकि राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर ओपनर बल्लेबाज हैं और RR के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं। जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक 359 रन बनाए हैं। जिसकी वजह से राजस्थान रॉयल्स की टीम अब तक प्लेऑफ में बनी हई है।

Jos Buttler leaves IPL

राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज जोस बटलर अब आईपीएल 2024 नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान के खिलाफ 22 मई से होने वाली T20 सीरीज में जोस बटलर इंग्लैंड टीम के कप्तान है। राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो अपलोड किया है। जिसमें जॉस बटलर ने अलविदा आईपीएल 2024 कहा है।

Also read: IPL kon jitega | 2024 ipl final कौन सी टीम जीतेगी | IPL 2024 kon jitega 

England player in IPL 2024
विल जैक्स ने छोड़ा आरसीबी 

आरसीबी के ओपनिंग बल्लेबाज विल जैक्स और रीस टॉपले इंग्लैंड वापस लौट गए विल जैक्स ने आरसीबी की जीत के लिए बल्ले और गेंद दोनों से काफी अहम भूमिका निभाई है। विल जैक ने आरसीबी के लिए₹230 रन बनाए हैं और तीन विकेट झटके है।

Reece Topley leaves IPL

विल जैक्स और रीस टॉपले के अलावा इंग्लैंड के कई खिलाड़ी आईपीएल 2024 में खेल रहे हैं उन्हें भी वापस इंग्लैंड जाना बाकी है।

Also read: IPL playoffs format 2024 | IPL playoffs team 

Phil salt leaves IPL 

KKR टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज फिलिप्स साल्ट भी वापस अपने देश लौटने के लिए तैयार है जिस तरह का प्रदर्शन फ्लिप सॉल्ट ने KKR के लिए किया है उसे लिहाज KKR काफी मुश्किलों में पड़ती नजर आ रही है फ्लिप सॉल्ट ने KKR के लिए 435 रन बनाए हैं।

किंग्स इलेवन पंजाब के दो खिलाड़ी भी वापस इंग्लैंड लौटेंगे जिसमें से जॉनी बेयरस्टो और सैम करन शामिल हैं जॉनी बेयरस्टो ने पंजाब के लिए 284 रन बनाए हैं तो वही सैम करन ने 207 रन बनाए हैं और 14 विकेट लिए हैं।

 Livingstone सोमवार को घुटने की चोट की वजह से इंग्लैंड लौट चुके हैं। किंग्स इलेवन पंजाब की टीम 12 मैच में चार जीत के साथ पहले ही आईपीएल 2024 से एलिमिनेट हो चुकी है।

Moeen Ali leaves IPL 

CSK के लिए खेल रहे ऑलराउंडर मोईन अली भी अपने देश लौट जाएंगे मोईन अली ने अब तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 128 रन बनाए हैं और दो विकेट लए है ।

आगे के आईपीएल मैच में आपको इंग्लैंड के खिलाड़ी खेलते नजर नहीं आएंगे जोकि आईपीएल 2024 में सभी टीमों के लिए एक बड़ा झटका है

Big update for English cricketer 

बीसीसीआई इस मामले में काफी कोशिश कर रही थी इंग्लैंड के खिलाड़ी IPL छोड़कर ना जाए यहां तक कि भारत के पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंग्लैंड के खिलाड़ियों को इस तरह बीच में IPL छोड़ने पर काफी नाराजगी जताई है सुनील गावस्कर ने कहा है आईपीएल बीच में छोड़कर जाने वाले खिलाड़ियों पर पेनल्टी लगनी चाहिए और उनके क्रिकेट बोर्ड से बात करनी चाहिए।

हालांकि अब इंग्लैंड के खिलाड़ी धीरे-धीरे अपने देश लौट रहे हैं अब आईपीएल 2024 के बचे हुए मुकाबले इंग्लैंड के खिलाड़ियों के बिना देखने को मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.