Highest team score in ODI | वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर

Highest team score in ODI cricket -:

अभी तक कई बार वनडे क्रिकेट में 400 से ज्यादा का स्कोर बन चुका है। दक्षिण अफ्रीका ने सबसे ज्यादा बार 400 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

Highest team score in ODI | वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा स्कोर

दक्षिण अफ्रीका 

ODI match में दक्षिण अफ्रीका की टीम के नाम सबसे ज्यादा बार 400 रन या उससे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। दक्षिण अफ्रीका ने अब तक 7 बार एक दिवसीय क्रिकेट में 400 से ज्यादा का आंकड़ा हासिल किया है। 

दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के अलावा 2 बार वेस्टइंडीज के खिलाफ दो बार आयरलैंड, जिम्बाब्वे एवं भारत के खिलाफ एक-एक बार 400 रन बनाए हैं। ICC WORLD CUP 2023 में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बार फिर से 400 का आंकड़ा पार किया है।

भारत 


भारत ने एकदिवसीय क्रिकेट में अब तक
6 बार 400 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाया है। भारतीय टीम ने 19 मार्च 2007 को पोर्ट ऑफ स्पेन में बरमूडा के खिलाफ सबसे पहले 400 का स्कोर बनाया था। जिसमें भारत के ओपनर बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग के 114, सौरव गांगुली के 89 और युवराज सिंह के 83 रनों की मदद से 413/5 का स्कोर बनाया, 413 रनों का पीछा करने उतरी बरमूडा की टीम मात्र 156 रन ही बना सकी और भारतीय टीम ने यह मुकाबला 257 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।
इसके बाद भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दो बार और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2 बार, वेस्टइंडीज एवं बांग्लादेश के खिलाफ एक-एक बार 400 का स्कोर बनाया।

400 रनों का आंकड़ा छूने के मामले में इंग्लैंड क्रिकेट की टीम इस लिस्ट के तीसरे पायदान पर इंग्लैंड ने अब तक वनडे क्रिकेट में इकदिवासी क्रिकेट में पांच बार 400 रनों का आंकड़ा पार किया है ।

इंग्लैंड ने सबसे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 2015 में 400 रनों का आंकड़ा हासिल किया था। उसके बाद england की टीम ने पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और नीदरलैंड्स के खिलाफ 400 रन बनाए।
नीदरलैंड्स के खिलाफ इंग्लैंड टीम ने 498/4 का स्कोर बनाया, जो इंग्लैंड की टीम द्वारा बनाया गया अब तक का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय का सबसे बड़ा स्कोर है।

Highest team score in ODI cricket


एक वक्त था जब ODI क्रिकेट में 250 से 300 रन का स्कोर बहुत बड़ा स्कोर माना जाता था लेकिन जिस तरीके से खेल में नए-नए बदलाव, नई खेल पद्धतियों और T20 क्रिकेट खेला जाने लगा तब से ODI CRICKET में 400 रन का आंकड़ा टीमें आसानी से पार कर लेती हैं।
ODI MATCH में 400 रन तक पहुंचने से पहले टीम का उच्चतम स्कोर 5 विकेट पर 398 रन था जो की श्रीलंका ने 6 मार्च 1996 को असगिरिया स्टेडियम ,कैंडी में केन्या के खिलाफ बनाया था ।

400 रनों का आंकड़ा पहली बार ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 12 मार्च 2006 में पार किया था जिसमें आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान रिकी पोंटिंग 105 गेंद में 164 रन की पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवरों में 4 विकेट पर 434 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। इस लक्ष्य को हासिल करना उस समय बिल्कुल असंभव था लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.5 ओवर में 1 विकेट शेष रहते 438 रन बनाकर असंभव लक्ष्य को हासिल कर लिया।

यहां वनडे क्रिकेट में शीर्ष 10 उच्चतम स्कोर हैं:


 1.इंग्लैंड - 17 जून 2022 में अम्स्टेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 498/4
 
2. इंग्लैंड - 19 जून 2018 में नॉटिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 ओवर में 481/6

3. इंग्लैंड - 30 अगस्त 2016 में नॉटिंघम में पाकिस्तान के खिलाफ 50 ओवर में 444/3

4. श्रीलंका - 4 जुलाई 2006 में अम्स्टेलवीन में नीदरलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 443/9

5. दक्षिण अफ्रीका - 18 जनवरी 2015 में जोहान्सबर्ग में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर में 439/2

6. दक्षिण अफ्रीका - 12 मार्च 2006 में जोहान्सबर्ग में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49.5 ओवर में 438/9

7. दक्षिण अफ्रीका - 25 अक्टूबर 2015 वानखेड़े मुंबई में भारत के खिलाफ 50 ओवर में 438/4

8. ऑस्ट्रेलिया - 12 मार्च 2006 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 ओवर में 434/4

9. दक्षिण अफ्रीका - 7 अक्टूबर 2023 दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ 50 ओवर में 428/5

10. दक्षिण अफ्रीका - 20 सितंबर 2006 नॉर्थ वेस्ट क्रिकेट स्टेडियम सेडगर्स पार्क, पोटचेफस्ट्रूम में जिंबॉब्वे के खिलाफ 50 ओवर में 418/5

10. भारत - 8 दिसंबर 2011 में
 इंदौर में वेस्टइंडीज के खिलाफ 50 ओवर में 418/5

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.