IPL News 2022 | आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से बाहर

Tata IPL 2022- इन गलतियों के कारण पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर होना पड़ा।




मुंबई इंडियंस के लिए IPL 2022 का सीजन बहुत ही ज्यादा खराब रहा और उनका खेल प्रदर्शन भी काफी निराशाजनक रहा है टीम को अपने 12 मुकाबलों में से 9 में हार का सामना करना पड़ा जिस कारण मुंबई इंडियंस शुरुआती मैचों में ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है ।




सही टीम चयन का ना होना


मैच में टीम चयन का अहम रोल होता है नीलामी के दौरान अच्छे बॉलर पर फोकस ना होना। यदि बुमराह के साथ और अच्छे बॉलर होते हैं तो शायद मुंबई इंडियंस पॉइंट टेबल पर किसी और पायदान पर होती टीम में अच्छे बॉलर की कमी साफ दिखाई दे रही हैं क्योंकि अच्छे टोटल को बचाने में भी बॉलर असमर्थ दिखाई दे रहे हैं इसीलिए नीलामी के दौरान अच्छे गेंदबाजों की जरूरत थी।

रिले मेरेडिथ, टाइमल मिल्स से गेंदबाजी में मुंबई को काफी उम्मीदें रही लेकिन वह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।





All-rounder की कमी-


टीम में ऑलराउंडर की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है पोलार्ड और डेनियल सैम्स, कुछ खास करते नजर नहीं आ रहे हैं चाहे गेंदबाजी का क्षेत्र हो या बल्लेबाजी का दोनों ही मुंबई इंडियंस के लिए फ्लॉप साबित हुए हैं ऑलराउंडर की बात करें तो तिलक वर्मा ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में थोड़ा दमखम दिखाया है।

गेंदबाजी रही बेहद कमजोर कड़ी -





अगर देखा जाए तो मुंबई की हार का मुख्य कारण गेंदबाजी है बड़े से बड़े टोटल को गेंदबाज बचाने में नाकामयाब रहे अगर बुमराह को छोड़ दिया जाए तो मुंबई इंडियंस के पास बॉलर की कमी साफ तौर पर दिखाई दे रही है स्पिन क्षेत्र में कोई भी बॉलर कारगर साबित नहीं हो रहा है जोकि मुंबई इंडियंस के लिए कमजोर कड़ी साबित हुआ।

पावर प्ले में रनों का ना बनना-








मुंबई इंडियंस की ओपनर जोड़ी रोहित शर्मा और ईशान किशन ने खासा निराश किया है। मुंबई इंडियंस के लिए दोनों बहुत महंगे साबित हुए लेकिन उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा साबित नहीं है इसी वजह से मुंबई इंडियंस प्ले आप की रेस से बाहर हो गईं।

सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को छोड़कर किसी बल्लेबाज के बैट से अब तक रन नहीं निकले हैं जो की मुंबई इंडियंस के फैन के लिए काफी निराशाजनक है। उम्मीद करते हैं मुंबई इंडियंस अगले वर्ष कुछ अच्छा प्रदर्शन करते हुए फिर से एक ट्रॉफी के पास पहुंचेगी!




Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.